घोरावल (सोनभद्र): मंगलवार की रात क्षेत्र के खरुआव ब्लॉक के पास सड़क की पटरी पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति मृत गिरा पड़ा मिला। उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। एम्बुलेंस को सूचित किया गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए उसे मर्चरी भिजवाया गया है जहां शव को शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति लाल-सफेद चेक गमछा व चेकदार लुंगी पहने हुए सड़क की पटरी पर खरुआव ब्लॉक के पास पड़ा हुआ मिला, मरणासन्न अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत बताया। शिनाख्त कराई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त होने के लिए उसे मॉर्चरी में रखवाया गया है।
Sonbhadra crime:सड़क की पटरी पर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

