सोनभद्र/मिर्जापुर: चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप हुए घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
जैसे ही वह बाइक लेकर मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास पहुंचे।तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अतुल,उनकी पुत्री अदिती और दूसरी बाइक पर सवार युवक तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। यहां डाक्टरों ने अतुल कुमार और दूसरी बाइक पर सवार सोनभद्र जिले के रावर्ट्सगंज के जोगियाबीर गांव निवासी 35 वर्षीय नंदलाल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी अदिती का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर मृत युवकों के परिजन भी वाराणसी पहुंच गए। वाराणसी पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। मृत अतुल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। एक पुत्र और एक पुत्री हैं। अतुल की मौत से पत्नी सरिता का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में चुनार कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए थे। दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। वाराणसी में दोनों की मौत हो गई है। दोनों पोस्टमार्टम कराया है।

