Sonbhadra murdar:खेत में खाद डालने गए मजदूर की लाठी-डंडे से मारकर हत्या

By:

On: Tuesday, July 22, 2025 12:44 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति की लाठी डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि विसुंधरी गांव निवासी बाबूलाल 45 वर्ष की हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता कन्हैया पुत्र स्व. जोखन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सीताराम ने बाबूलाल से खेत में काम करने के लिए कहा। इसके बाद बाबूलाल खेत में खाद छिट रहा था। बताया गया कि उक्त खेत विसुंधरी गांव निवासी कयर पुत्र शिवधनी का है, जो सीताराम के पास गिरवी है। कयर ने सीताराम से कहा कि वह खेत में बाबूलाल से खाद न डलवा कर स्वयं या किसी दूसरे मजदूर से खाद छिटवाए। मना करने पर बाबूलाल मान गया और वहां से अपने घर जाने लगा। बाबूलाल सोमवार को शाम करीब सात बजे अपने घर जा रहा था। उसी दौरान अपने घर के पास सड़क पर कयर, उसके तीन बेटे सुरेश, ओमप्रकाश, गोरख, पत्नी लक्षनी और बहू ने बाबूलाल के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। अकेला होने के कारण बाबूलाल मौके से भाग नहीं सका। आरोपितो ने उसे दौड़ा कर लाठी डंडे से काफी मारा पीटा। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर स्वजन तथा कुछ लोग पहुंचे। उन लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बाबूलाल को सीएचसी घोरावल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही सीटी चौराहे के पास उसकी सांस थम गई। डॉक्टर ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कयर, गोरख, ओमप्रकाश, सुरेश, लक्षनी तथा उसकी बहू के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment