Sonbhadra Accident:आटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

By:

On: Tuesday, July 15, 2025 2:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में सोमवार की रात आटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह पशु आहार लेने के लिए रामगढ़ बाजार आया हुआ था। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया ग्राम पंचायत के दुर्गेश्वर गांव निवासी 37 वर्षीय मुरहू सिंह पुत्र भोला सिंह सोमवार की शाम पशुओं के लिए पशुआहार लेने बाइक से रामगढ़ बाजार आया हुआ था। रात लगभग आठ बजे जैसे ही वह रामगढ़ बाजार में पहुंचा, इसी दौरान एक आटो ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई

 

लोगों की मदद से उसे तियरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी तियरा अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत में सुधार न होता देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस चले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment