Sonbhadra crime:फर्राटा पंखा के चपेट में आने से महिला की मौत

By:

On: Saturday, July 12, 2025 3:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के बाबूरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 58 वर्षीय कमलावती की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई।मिली जानकरी के अनुसार, बाबूरी निवासी कमलावती(58वर्षीय) पत्नी रामरेखा शुक्रवार की रात घर में सो रही थी और गर्मी लगने पर फर्राटा पंखा अपनी तरफ घूमाने लगी तभी करेंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने घर से एक किमी दुरी पर खेत में बने घर में अपने पति के साथ रहती थी जबकि उनके तीनों बेटे अपने परिवार के साथ पुराने घर में रहते हैं। घटना के समय मृतका के पति रिश्तेदारी में गए थे और वह घर में अकेले थी।शनिवार सुबह जब उनका बेटा खेत वाले घर पहुंचा, तो उन्हेंने मा को जमीन पर पड़ा देखा। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मोर्चरी भेज दिया है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment