Bank strike:देशव्यापी बैंक हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित,संगठनों ने दी चेतावनी

By:

On: Wednesday, July 9, 2025 3:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र :देश के नौ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को 17 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सोनभद्र जनपद के बैंकों में भी एक दिवसीय हड़ताल रही। हड़ताल के दौरान रॉबर्ट्सगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बैंककर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मजदूर विरोधी, कारपोरेट समर्थक रवैये का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यूपी बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उनकी मांगों में नए श्रम संहिताओं की वापसी सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन व श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में यह राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की गई है। सरकार ने सभी को बंधुआ मजदूर बनाने की योजना बना ली है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को अपने फैसले वापस लेने होंगे। कहा कि सरकार को बैंकों का निजीकरण रोकना होगा, पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करें, आउटसोर्सिंग भर्ती बंद की जाए, कॉरपोरेट के बकाया ऋणों की तत्काल वसूली हो, ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम किया जाए। जिलामंत्री मुकेश कुमार ने सरकार से मांग की है कि प्रतिगामी श्रम संहिताओं को लागू न किया जाए, ओपीएस बहाल करें, ट्रेड यूनियन अधिकारों में हस्तक्षेप बंद हो, बैंक कर्मियों की लंबित मांगों का निराकरण शीघ्र किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश, महेश, राहुल,अजय, दीपेश, उत्पल, रामजी, रामकेश, विकास, नीरज आदि बैंक कर्मी शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment