Sonbhadra crime: दर्जनों अज्ञात युवकों ने युवक पर लाठी डंडे से पीटकर किया अधमरा, रेफर

By:

On: Wednesday, June 25, 2025 2:20 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एलाही गांव में मंगलवार की आधी रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जैसे ही परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली वह उसे लेकर कोतवाली पहुंचे वहां से बगैर किसी कार्रवाई के वह जिला अस्पताल गए वहां भी कोई त्वरित उपचार न देख उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर चले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

बताया गया कि एलाही गांव निवासी अमित पटेल पुत्र नागेंद्र पटेल रात 11:30 बजे के आसपास अपनी कार से कहीं से आ रहा था इसी बीच लखन पुरवा पुल के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और कर से बाहर निकाल कर उसे लाठी डंडे से पीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गए उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए जैसे ही इसकी जानकारी उसके घर वालों को हुई सभी मौके पर पहुंचे और उसकी हालत देखकर कोहराम मच गया आनन फानन मैं उसे परिवार के लोग कोतवाली लेकर पहुंचे परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और नहीं प्राथमिक दर्ज की इसके बाद उसकी हालत गंभीर होते देख सभी जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां भी चिकित्सक मामला अपराधीक होने से इलाज करने से मना कर दिया इस पर परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर चले गए बताया गया कि घटना के बाद डायल 112 पुलिस को भी बुलाया गया था लेकिन डायल 100 पुलिस का व्यवहार काफी खराब रहा परिवार के लोगों का कहना है कि संदीप नामक युवक से जमीन का विवाद चल रहा है इसी के चलते उसने यह वारदात कराई है युवक के पिता नागेंद्र पटेल की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में चार लोगों को नामजद किया गया है जबकि चार पांच अज्ञात बताए गए हैं

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment