बाइकसवारों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर दो घायल ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/ सोनभद्र । थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में तेज रफ्तार जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गये सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया|प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12.50 बजे दिन में सिंदुरिया से जुगैल रोड पर लवकुश गिरी के घर के पास मोटर साइकिल संख्या UP 65 BK 9295 में चार पहिया वाहन XUV 700 नंबर UP 64 AZ 7999 के द्वारा टक्कर मार दिया गया, जिससे मोटर साइकिल सवार भास्कर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र करीब 18 वर्ष व संदीप सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण अगोरी खास चौरा थाना जुगैल गंभीर रूप से घायल हो गए सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जन सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी चोपन भेजा गया वहीं वाहन व दुर्घटना करने वाली XUV कार को कब्जा में सुरक्षित ले लिया गया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now