Sonbhadra Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क पार करते समय हादसा

By:

On: Monday, June 16, 2025 3:03 PM

---Advertisement---

Sonbhadra Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में ट्रेलर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय ट्रेलर की चपेट में आ गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत निवासी 32 वर्षीय नीरज प्रजापति पुत्र विश्राम प्रजापति रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे सड़क पार कर सामान लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने लगा,इसी दौरान राबर्ट्सगंज वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रेलर ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। उधर पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment