Sonbhadra:विंढमगंज थाना अंतर्गत धूमा ग्राम निवासी ईश्वर गोंड (66) सोमवार को दोपहर में घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के वक्त परिजन पड़ोसी गांव हरनाकछार में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। खबर सुनते ही वह सन्न रह गए। साथ पड़ोस में ही मीना देवी (31) भी बिजली की चपेट में आने से बेहोश हो गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया

