Sonbhadra crime: भाई के पुत्र ने फूल के पौधे पर किया पेशाब, भाई ने लाठी डंडे से पीटकर भाई को उतारा मौत के घाट

By:

On: Saturday, May 24, 2025 12:26 PM

---Advertisement---

Sonbhadra crime: फूल के पौधे पर भाई के पुत्र ने किया पेशाब, भाई ने लाठी डंडे से पीटकर भाई को उतारा मौत के घाट

सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में छोटे भाई को लाठी डंडे से पीटने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई,उनकी पत्नी और पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव निवासी 36 वर्षीय विन्ध्याचल पुत्र श्रीराम का शुक्रवार की शाम अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई, उसकी पत्नी और पुत्री ने लाठी डंडे से विन्ध्याचल पर हमला कर दिया।उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया। चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। मृतक की पत्नी किसनावती ने घटना की सूचना तहरीर के माध्यम से चोपन थाना पुलिस को दी। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया ने बताया कि मृतक की पत्नी किसनावती की तहरीर पर जेठ राजेन्द्र उर्फ अशोक पुत्र श्रीराम, जेठानी मालती और उनकी पुत्री पुष्पा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर डा. चारू द्विवेदी ने कहा कि मामूली विवाद में छोटे भाई को बड़े भाई उसकी पत्नी और पुत्री ने लाठी डंडे से पीट दिया, जिससे इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment