Sonbhadra Accident: अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत

By:

On: Tuesday, May 13, 2025 3:25 PM

---Advertisement---

Sonbhadra Accident:कार के धक्के से बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव के समीप राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की रात कार के धक्के से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वे राबर्ट्सगंज के केकराही से हिन्दुआरी की तरफ आ रहे थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव निवासी 40 वर्षीय जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र पकडू सिंह अपने लगभग ढाई साल के भतीजे कार्तिकेय को बाइक से लेकर सोमवार की देर शाम केकराही की तरफ गए थे। रात में वे उसे लेकर वापस अपने घर हिन्दुआरी लौट रहे थे। जैसे ही वे हिन्दुआरी के समीप हिन्दुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरा एक वाहन को ओवरटेक करते हुए कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को धक्का मार दिया।इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर दोनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। उधर घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment