Sonbhadra crime: एक बार फिर फांसी के फंदे से लटकता मिला प्रेमी प्रेमिका का शव

By:

On: Tuesday, May 13, 2025 2:15 PM

---Advertisement---

एक साथ फांसी के फंदे पर झुलकर मौत को लगाया गले

डाला ।चोपन थाना क्षेत्र के गड़वानी में एक साथ एक ही पेड़ पर युवक-युवती का लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किन परिस्थितियों में दोनों फांसी के फंदे पर एक साथ झूले पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद पनारी ग्राम पंचायत के गड़वानी गांव में तेंदू के पेड़ पर गमछा व दुपट्टा के सहारे फांसी का फंदा लगाकर जान देने वाले उसी गांव के युवक 19 वर्षीय अशोक खरवार पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण खरवार व युवती 18 वर्षी सीता कुमारी पुत्री राम सागर खरवार दोनों निवासी गड़वानी का शव लटकता देख लोग भौचक रह गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई। जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकारी सिटी डा. चारु द्विवेदी चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया समेत मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने हर पहलूओं पर जांच-पड़ताल किया।इस संबंध में चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है अन्य सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment