भीषण सड़क हादसा:सोनभद्र जिले से मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस हाइवा से टकराई,चार की मौत और दो हुए जख्मी

By:

On: Saturday, April 26, 2025 9:44 AM

---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा:सोनभद्र जिले से मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस हाइवा से टकराई,चार की मौत और दो हुए जख्मी

मिर्जापुर/सोनभद्र:आज दिन शनिवार समय समय लगभग 11:30 बजे को स्थानी थाना क्षेत्र ग्राम सभा छातो त्रिमुहानी के पास सोनभद्र से आ रहा ट्रक वही एंबुलेंस के द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था कि हाइवा पलट गया जिससे मौके पर चार की मौत हो गई और दो घायल हो गए वहीं सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर के द्वारा चार को मृत घोषित कर दिया गया और दो को प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया

हादसा इतना बुरा था कि पूरी एंबुलेंस दब गई। हादसे के बाद एंबुलेंस को काटकर शवों को निकाला गया है। पूरे रास्ते पर गिट्टी बिखर गई।

मौका देखकर ट्रक चालक भाग गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करवाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए। घायलों को अस्पताल भेजा।

हादसे में एंबुलेंस सवार गर्भवती महिला हीरावती देवी (25) निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र, मालती देवी (40) निवासी जुगैल सोनभद्र, सूरज बली खरवार (27) निवासी कनहरा थाना ओबरा व रामू की मौत हो गई। घायल कौशल कुमार खरवार उर्फ भाईलाल निवासी कनहरा थाना ओबरा सोनभद्र व भंडारी शर्मा निवासी संतनगर गुरमा थाना राबर्ट्सगंज है। जिनका उपचार चल रहा है।

एंबुलेंस चालक भंडारी शर्मा को भी वाराणसी रेफर किया गया है। मृतक रामू एंबुलेंस चालक का सहायक था। मृतक सूरज मालती का रिश्तेदार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एंबुलेंस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, तभी ये हादसा हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment