पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
उरमौरा स्थित चूर्क तिराहे के समीप हॉस्पिटल का शुभारंभ
सोनभद्र।उरमौरा स्थित चूर्क तिराहे के समीप शुक्रवार को पंचशील मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के नए भवन का मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ अनिल मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा फीता काटकर उद्घाटन समारोह हुआ संपन्न । डॉ अनुपमा मौर्य ने बताया कि अब हॉस्पिटल अपने बिल्डिंग में संचालित हो रहा है जिसका उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ जिसमें कई अतिथियों द्वारा सहभागिता करते हुए हॉस्पिटल किस व्यवस्थाओं को देखकर आम जनमानस की सुविधाओं को हर सुविधा एक अस्पताल में उपलब्ध मिलेगी जिसको लेकर गरीब आमजन परिवार के लोगों को इसका लाभ मिलेगा वहीं अस्पताल द्वारा महीने में एक दिन शिविर निशुल्क कैंप सिविल लगाकर निशुल्क जांच इलाज किया जाता है इस दौरान डायरेक्टर पवित मौर्या ने बताया कि हॉस्पिटल उद्घाटन के दौरान दर्जनों मरीज के निशुल्क दवा इलाज करते हुए आगे भी इस तरह की सेवाएं आम जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

