Sonbhadra:रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया में अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है।क्षतिग्रस्त मूर्ति देख नाराज ग्रामीण मौके पर इक्क्ठा होकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करके हाय हल्ला मचाने लगे।
वही सूचना पर गांव में तत्काल पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन के समझाने और नई मूर्ति स्थापित करने करने के साथ दोषी को जल्द ही हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई के बाद ग्रामीण शांत हुए। बता दे कि गांव में 28 फरवरी 1995को बाबा साहब की प्रतिमा को बड़े धूम धाम से स्थापित किया गया था और भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई जाती रही है।
प्रतिमा के टूटने की खबर मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर फोर्स तैनात कर दी है। रायपुर एसओ रामदरश राम, सीओ सदर रणधीर मिश्रा और नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक मूर्ति तोड़ने की घटना नहीं, बल्कि बाबा साहब और संविधान के अपमान का मामला है। पूर्व में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है

