शराब के नसे मे धूत युवक ने दूसरे युवक की दांतो से काटी नाक , युवक गंभीर वाराणसी रेफर।
आइए जानते हैं क्या है पूरी मामला विस्तार से
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शराब के नशे में धुत एक युवक ने दूसरे युवक को अपनी दांतो से एक तरफ की नाक को नोच डाला इस तरह की हरकत किसी जानवर ने किया होता तो बात पचने की होती मगर यहां एक इंसान ने इस घटना का अंजाम दिया है। जो जानवरों की तरह हमला कर दूसरे इंसान का दांतो से नाक ही नोच डाला जो हैरानी की बात है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे की घटना बताई जा रही है। जो दोनों युवक विड़र निवासी है इन्होंने अपने हीं गांव मे घर से कुछ दूरी पर एक किराने की दुकान पर आपसी नोक झोंक में शराबी ने अचानक हमला कर नाक ही नोच डाला। बता दें कि संजीत कुमार पटेल पुत्र चंदर पटेल उम्र करीब 23 वर्ष जो घरेलू सामान लेने के वास्ते किराने की दुकान गए हुए थे जहां पर मौजूद शराबी संतोष कुमार पटेल पुत्र सुधांशु पटेल उम्र करीब 20 वर्ष से सामना हो गई। और दोनों में बहस शुरू हो गई जिसकी चिंगारी से शराबी ने संजीत कुमार पटेल का दाहिने तरफ का नाक ही अपनी दांतों से नोच डाला जो किसी जानवर की तुलना से कम नहीं। जिसे आनन,फानन मे राहगीरों के मदद से परिजनों ने संजीत पटेल को दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जहां चिकित्सकों ने हालत को देखते ही वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों पर गहरा आघात पहुंचा है क्यों की संजीत कुमार पटेल अभी कुंवारे हैं जिनकी शादी होने की चर्चा रिश्तेदारों में की जा रही थी। परिजनों ने प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाई है।

