Sonbhadra crime:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By:

On: Thursday, April 17, 2025 3:47 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजिन कला गांव में रेलवे लाइन किनारे गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सहिजन कला गांव निवासी 55 वर्षीय जोगिन्द्र कोल पुत्र स्व. तपेश्वरी गुरुवार की भोर करीब तीन बजे परिजनों को बिना कुछ बताए ही घर से निकल गया। सुबह जब परिजन उठे तो उसको घर में न देखकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच सुबह करीब सात बजे रेलवे लाइन किनारे उसका शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय कुमर सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हुई है। इसको लेकर मामले की जांच की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment