सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के सुकृत पुलिस पुलिस चौकी के अंतर्गत डोगिया जलासय पुल से कोचिंग क्लास करने जा रही छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में साइकिल खड़ा कर पुल से छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर सुकृत पुलिस व कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बालिका को जलासय से बाहर निकाला। मृतका की पहचान अमृता यादव (12)वर्ष पुत्री रामधनुष यादव ग्राम लोहरतलिया थाना करमा के रूप में की गई। चर्चा की मानें तो मृतिका कक्षा 7मे महा
योगी बैजू बाबा इंटर कालेज सरौली मे पढ़ती थी । घटना 1:30बजे के लगभग रविवार की बताई जा रही है। सूचना पर करमा पुलिस मौके पर पहुंची मृतका को डोंगिया बांध से निकाल कर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ईधर सूचना मिलते ही घर में कुहराम मच गया।लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
Sonbhadra crime:संदिग्ध परिस्थिति में छात्र ने लगाई पुल से छलांग, मौत
---Advertisement---

