श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चोपन छठ घाट पर पुलिस द्वारा की गई गहन जांच

---Advertisement---

 

चोपन।सोनभद्र  पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में वुधवार को चोपन छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एलआईयू की टीम द्वारा पूरे घाट परिसर की गहनता से जांच की गई। छठ पूजा के अवसर पर घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। पुलिस की इस जांच का उद्देश्य घाट पर किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकना और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। टीम ने छठ घाट परिसर में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर हर संभावित जोखिम की जांच की। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा के इस पर्व का आनंद ले सकें। इस दौरान कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव, लिपिक अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now