फोरलेन सड़क निर्माण में अनियमितता पर व्यापारियों ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र- जताया रोष

By:

On: Tuesday, August 25, 2020 2:37 PM

---Advertisement---

फोरलेन सड़क निर्माण में अनियमितता पर व्यापारियों ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र- जताया रोष

अनपरा-(उमेश कुमार सिंह) राष्ट्रीय जन उद्योग व्यपार मण्डल औड़ी के अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन निर्माण कार्य मे बरती जा रही लापरवाही पर रोष ब्यक्त करते हुये कार्यवाई की मांग की हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सड़क को खोदकर महीनों छोड़ दिया जा रहा हैं। जिससे बारिश होने से जलजमाव हो जा रही हैं।आम जनमानस को राह चलने मे दुर्लभ हो गया है।आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों का सारा व्यापार ठप हो रहा हैं।कर्मचारियों को कार्य जल्दी करने को कहने पर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही हैं। संगठन ने सड़क की गुणक्ता की जांच कराये जाने की मांग की है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यपार मण्डल के अध्यक्ष रविजित सिंह कंग ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि औड़ी से शक्तिनगर तक में 18 किमी फोरलेन सड़क निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था संविदा गावर कंट्रक्सन कम्पनी पीडब्लूडी विभाग की मिलीभगत से मनमानी पर उतारू हैं।निर्माण कार्य मे पूरी तरह से नियमो की धज्जिया उड़ाई जा रही है। शिकायत पर कम्पनी दुर्ब्यवहार कर रही है। कार्य शुरू कराते समय पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कहा था कि छह किमी दूर सड़क बनाने के बाद ही अगले छह किमी सड़क का कार्य प्रारम्भ किया जाय लेकिन ऐसा कार्यदायी संस्था कम्पनी द्वारा नही किया जा रहा हैं।अगर कम्पनी मनमानी नहीं बंद करती हैं।तो व्यपारी आंदोलन करेंगे मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी सोनभद्र व पीडब्लूडी से की हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now