– नन्दलाल में जिला मंत्री सीपीआईएम।
आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहिंसा के पुजारी के रूप में जयंती को मनाया जा रहा है उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर भारत की आजादी का सपना साकार किया तथा भारत में एक मजबूत संविधान दिया और देश की एकता और अखंडता को स्थापित किया । जहां प्रेम और भाईचारा के साथ हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई चरितार्थ हुआ साथ ही केंद्र के साथ राज्य का संघीय ढांचे का संबंध कायम हो सामाजिक न्याय धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र आर्थिक आत्मनिर्भरता का जो मजबूत स्तंभ है देश के आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार ने संविधान के अंदर मौजूद संवैधानिक संस्थाओं को पूजी पत्तियों के हवाले कर दिया जा रहा है आज देश की महिलाएं और बहन बेटी सुरक्षित नहीं है वहीं बेरोजगारी चरम पर है जातिवाद और धर्मवाद हावी है आए दिन धार्मिक उन्माद पैदा कर भारत के अखंडता को तार तार किया जा रहा है सांप्रदायिक दंगे बलात्कार जो देश के शर्मसार करने वाले घटनाएं आए दिन हो रही हैं दूसरी तरफ भारत सरकार अपने राजनीति का बैतरणी पार करने के नियत से भारत के संघीय ढांचे को तोड़ मरोड़ कर एक देश एक चुनाव का अलोकतांत्रिक संघीय विरोधी कदम उठाकर देश के संघीय ढांचे को कमजोर करना चाहती है इसीलिए आज 02 अक्टुबर 2024 ई. दोपहर 12.00 दिन को जनपद सोनभद्र के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस को ”
बढ़ती नफरती और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध भाईचारा दिवस के रूप में ” भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) माकपा ” के जिला मंत्री कॉमरेड नन्दलाल आर्य के नेतृत्व में पार्टी के जिला कमेटी सदस्यों और ब्रांच मंत्रियों के द्वारा मनाया गया ।इस अवसर पर कामरेड प्रेमनाथ व पुरुषोत्तम व श्याम नारायण सिंह , महेंद्र सिंह , कामरेड शुकवारी देवी , रामचंद्र भारती , हनुमान प्रसाद , राजबली , राज नारायण सिंह , माथुर प्रसाद , विमलेश भारती और बबुंदर मौजूद आदि साथी मौजूद रहे

