,पिता का हत्यारा  पुत्र अभियुक्त को विंढमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

---Advertisement---

विण्ढमगंज*सोनभद्र,,पिता का हत्यारा  पुत्र अभियुक्त को विंढमगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

* थाना विण्ढमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता-*
* सदोष मानव वध की घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण-*
* एक अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल (डण्डा) बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज *श्री संतोष कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा *सदोष मानव वध* की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*• घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 21.06.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे ग्राम पकरी थाना विण्ढमगंज निवासी श्रीनाथ (उम्र लगभग 52 वर्ष) एवं उनके पुत्र सोनू के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुत्र सोनू ने डण्डे से अपने पिता के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विण्ढमगंज पर *मु0अ0सं0 87/2026 धारा 105 बीएनएस* पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*• कृत कार्यवाही –* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 22.06.2026 को समय 18.41 बजे मुखबिर की सूचना पर घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त सोनू को उसके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने हेतु घर आने पर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा भी बरामद किया गया।

*• पूछताछ का विवरण –* गिरफ्तार अभियुक्त सोनू ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 21.06.2026 की रात्रि में घरेलू बात को लेकर उसका अपने पिता श्रीनाथ से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने आवेश में आकर पास में रखा डण्डा अपने पिता के सिर पर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

*• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1. नाम : सोनू
पिता का नाम : श्रीनाथ
उम्र : 25 वर्ष
निवासी : ग्राम पकरी, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र

*• बरामदगी का विवरण –*
1. एक अदद आला कत्ल (डण्डा)।

*• गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम –*
1. थानाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सुनील कुमार राय, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
3. का0 तरुण वर्मा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 आलोक कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
5. का0 फिरोज अहमद, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment