Sonbhadra:माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

By:

On: Wednesday, October 2, 2024 2:49 PM

---Advertisement---

माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर विद्यालय में विशिष्ट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकगण, एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्य देव कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए, सत्य, अहिंसा एवं सादगी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और छात्रों को इनसे शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।

वि‌द्यालय के सम्माननीय प्रबंधक श्री रमाशंकर दुबे जी ने अपने उ‌द्बोधन में कहा, “महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन एक दीपस्तंभ है, जो हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा और सादगी का मार्ग दिखाता है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्रनिर्माण के कार्य में योगदान देना चाहिए।”इस अवसर पर विद्यालय के प्रख्यात शिक्षकों, उमाकांत शुक्ला, कृष्णा नन्द मिश्र, ऋचा पाण्डेय, संजय पाण्डेय, अमित पटेल, विशेष पाठक, कृष्णा मिश्रा एवं रमेश कुमार मौर्य ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दी, जिसमें महापुरुषों के जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं का वर्णन किया गया। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के उच्च आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।समस्त उपस्थित जनसमुदाय ने गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण में देशप्रेम की भावना प्रवाहित हो उठी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment