दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल
श्री एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावर्ट्सगंज में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | प्रबंध निदेशक डॉ अनिल पांडेय, प्रबंधक श्री अजेय पांडेय तथा दोनों शाखा के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ओझा एवं जी.एन. गोस्वामी जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के समक्ष पुष्प अर्पित करके किए, जिसमें आठवीं कक्षा की छात्रा समृद्धि और गौरव ने महात्मा गांधी के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें प्रथम स्थान अनन्या, द्वितीय स्थान विकराल और तृतीय स्थान वेन्या प्राप्त की। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉक्टर अनिल पांडेय जी बच्चों को गांधी जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि हम सभी को गांधी जी के सुविचार को ध्यान रखना चाहिए एवं इस अवसर पर प्रबंधक श्री अजेय पांडेय जी बच्चों को महात्मा गांधी के विषय में बताते हुए, स्वच्छता अभियान के विषय में भी चर्चा की और इस अवसर पर उपस्थित दोनों शाखा के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ओझा व जी. एन. गोस्वामी जी ने विद्यार्थियों को गांधी जयंती की बधाई देते हुए, उन्हें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं राजनीतिक इतिहास के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आजादी में योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। सत्य अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाने वाले वह एक महान पुरोधा थे। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शैक्षिक सलाहकारा प्रियंका पांडेय की निर्देशन में हुआ | कार्यक्रम के दौरान संजू शर्मा, प्रियंका, राकेश त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, मोहम्मद आदिल, राघव, वीरेंद्र पांडे, आशुतोष सोनी, अक्षय, अरविन्द, बसंत, अर्जुन सिंह, इंद्रजीत शर्मा, प्रिया गुप्ता, प्रतिक्षा प्रगति, पूजा, नीलम सिंह, तारकेश्वर पांडेय, जितेंद्र, कृष्णानंद, राजनाथ पाठक, सोनी अग्रहरि, दीपा, रिया, साक्षी, श्वेता, अंजलि, सतीश, बृजेश आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

