प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले में कराया अवगत
सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित एक होटल परिसर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीडीफयूपी के निर्विरोध क्षेत्र अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के चार रीजन और 12 जोन के अध्यक्ष मंत्री निर्विरोध चुने गए जिसमें जनपद सोनभद्र के अध्यापक के साथ ही जोन 10 के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुझे दी गई वहीं झांसी में पिछले दिनों आयोजित कार्यशाला के दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी सहायक चुनाव अधिकारी राकेश सिंह एवं मनोज खन्ना वर्ष कार्यकाल 24 25 26 का चुनाव संपन्न कराया जिसमें सभी मनोनीत पदाधिकारी को बधाई व शुभकामनाएं दी इस दौरान मनोनीत जोन अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अथवा जिले में आम सभा में केमिस्टों के हितों की रक्षा करने देश और प्रदेश में दावाओ की अवैध ऑनलाइन ट्रेडिंग से आ रही समस्याओं पर भी गंभीर विचार व मंथन किया गया और इस संदर्भ में उचित निर्णय लिए गए अवैध ऑनलाइन दवाइयां के कारोबार को बंद करने के लिए सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को भी संगठन तैयार होगा वहीं श्री शुक्ल ने बताया कि जिले के मेडिकल स्टोर संचालक व्यवसायों के साथ पदाधिकारी की जिम्मेदारी वह दायित्वों का निर्माण करते हुए उनके हर फैसले के साथ सहमति जताकर कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूती दिलाने का काम किया जाएगा इस मौके पर बृजेश कुमार पांडे जय शंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

