Sonbhadra:सड़क दुघर्टना में मृतक युवक की हुई शिनाख्त, मृतक युवक सफाईकर्मी के पद पर था तैनात

By:

On: Sunday, September 22, 2024 2:00 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव निवासी 40 वर्षीय हृदयनाथ यादव पुत्र गिरीश यादव करमा ब्लाक के ग्राम पंचायत जुड़वरिया में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार को किसी कार्य से बाइक से राबर्ट्सगंज गए हुए थे। शनिवार की देर शाम राबर्ट्सगंज से अपने घर करमा के भरकवाह के लिए निकले। शाम लगभग साढ़े सात बजे जैसे ही राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों का भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment