Sonbhadra accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

By:

On: Sunday, September 22, 2024 1:58 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड के पास रविवार दोपहर एक दुखद घटना में ट्रक ने बाइक सवार सूरज मणी (18) को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार सूरज मणी अपने दोस्तों संजय कुमार (24) और मुकेश कुमार (22) के साथ बखरिहवां से गोबरा, छत्तीसगढ़ रिश्तेदारी के लिए जा रहा था। जैसे ही वे पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर मौत हो गई और उसके सिर के परखच्चे उड़ गए घायलों में से संजय को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है, जबकि मुकेश को हल्की चोटें आई हैं। मुकेश ने बताया कि वे खेत देखने के बाद रिश्तेदारी जा रहे थे।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।बभनी थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि मृतक और उसके साथी भीसूर थाना दुद्धी क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment