कैम्प लगाकर दिलाई गई भाजपा की सदस्यता
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुवात किया। इसके बाद सोमवार को सायंकाल नगवां मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महेश्वर खरवार मंडल अध्यक्ष नगवा की अध्यक्षता में हुआ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवा श्री आलोक सिंह जी एवम् विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश शुक्ला जी के मार्गदर्शन में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ने एक सौ एक लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई
जहां कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री विजय सिंह व ओम प्रकाश जायसवाल, के साथ ही युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हिरेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष युवामोर्चा कृष्ण राम दुबे और पन्नालाल पासवान, तहउअर अंसारी, विनोद सिंह, बेचनलाल, संदीप जायसवाल, देवी सिंह,मुरारी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

