हिंडालको से ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे सिक्योरिटी सुपरवाइजर दुर्घटना के हुए शिकार।

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र के रजखड गांव गुप्ता मोड़ के पास सुबह लगभग 7:30 हिंडालको कार्बन प्लांट से ड्यूटी कर कुड़वा गांव घर के लिए लौट रहे, सुरेंद्र यादव 30 वर्ष पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुड़वा थाना कोन, जो हिंडालको कार्बन प्लांट रेनुकूट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद तैनात हैं। सुबह 6:00 ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेणुकूट से कुड़वा के लिए निकला ही था,
कि रजखड गुप्ता मोड़ के पास पूछते ही किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार मौके से फरार होगया, वाहन के धक्के से सुरेंद्र यादव खून से लथपथ घायल हो सड़क किनारे गिरा पड़ा था।
ग्रामीणों के द्वारा घायल युवक को देख,घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व ऐंबुलेंस को दिया, सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लकर भर्ती कराया और घायल के परिजनों को सूचना दिया ।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. संजीव ने घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
कुछ घंटो के बाद हिंडाल्को ग्रासिम इंडस्ट्रीज की एंबुलेंस अस्पताल में पहुंच गई और घायल सुपरवाइजर को इलाज हेतु हिंडालको अस्पताल के लिए परिजनों के साथ ले गए, इस मौके पर हिंडालको कर्मचारी बीके सिंह, शिवकुमार सिंह, राजेश सिंह परिजन मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now