श्रावण मास को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न ।।

---Advertisement---

 

बीजपुर । बग्गा सिंह। अगामी सोमवार से सावन माह प्रारंभ हो रहा है जिसको लेकर जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंदिर समिति के लोगो के साथ बैठक कर चर्चा की गई। बैठक के दौरान लोगो ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक अखंड हरिकीर्तन का कार्यक्रम होगा। सोमवार को सिंदूर टिका से जल भरकर भक्त 14 किलोमीटर पैदल यात्रा कर अजीरेश्वर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं व भक्तों के लिए अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट की ओर से महाप्रसाद वितरण किया जाता है वाहनों की पार्किंग , सुरक्षा व्यवस्था के लिए नदी के दोनो ओर भी फोर्स तैनात रहेगी। बड़े वाहनों के आवागमन के मद्देनजर बखरिहवा व बैढ़न मोड़ पर डायवर्जन लगाया जाएगा ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, मुन्नालाल, अशोक सिंह , ब्रह्मजीत सिंह , गणेश शर्मा, राहुल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now