बग्घा सिंह,,,बीजपुर ( सोनभद्र ) विकास खंड म्योरपुर के जरहाँ में विगत दिनों एएनएम की लापरवाही से हुई एक महिला की मौत मामले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच हेतु मौके पर पहुंची व लोगों का बयान दर्ज किया ।
बातचीत के दौरान जांच टीम का नेतृत्व कर रहे म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पीएन सिंह ने बताया कि सीएमओ सोनभद्र के निर्देश पर उक्त मामले की जांच की जा रही है । आगे उन्होंने बताया कि जांच के दौरान केंद्र पर ताला बंद मिला ए एन एम प्रियंका सिंह मौके पर नहींआईं, दूसरे व्यक्ति से चाभी मंगा कर केंद्र का ताला खोला गया । केंद्र की व्यवस्था ठीक-ठाक मिली इसके बाद भी एएनएम द्वारा घर पर ही डिलीवरी कराई जाती है जो सरासर गलत है । प्रसूता की मौत के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि एएनएम द्वारा लापरवाही की बात सामने आ रही है साथ ही मरीजों से पैसा लेने की बात भी सामने आ रही है जिसकी रिपोर्ट टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जाएगी एवं उनके आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी । जांच टीम में म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पीएन सिंह, मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडे, बीपीएम राम सिंह,व ओटी टेक्नीशियन दीपक कुमार शामिल रहे ।।

