बात जरूरी समझ लो भैया वरना कल पछताओगे, पेड़ नही होंगे तो कैसे कल जी पाओगे ।।

---Advertisement---

 

(बीजपुर /सोनभद्र),, बग्गा सिंह,, रेनुकूट वन प्रभाग क्षेत्र अंतर्गत जरहाँ रेंजर राजेश सिंह व एन टी पी सी रिहंद प्रबंधन की पहल से शनिवार को सिरसोती ग्राम पंचायत के महुआबारी क्षेत्र में एनटीपीसी की खाली पड़ी जमीन पर वृहद वृक्षारोपण किया गया ।
विदित हो कि सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कुल 36.5 करोड़ वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से 2000 फलदार व छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया, उक्त वृक्षारोपण अभियान में एनटीपीसी कर्मचारियों व वन विभाग के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस दौरान अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख पंकज मेंदीरत्ता ने कहा कि सरकार का पर्यावरण के प्रति यह अभियान अत्यंत सराहनीय है । पिछले सैकड़ो वर्षों में पर्यावरण को काफी क्षति पहुंची है उसे हमें भरपाई करने की जरूरत है उन्होंने आगे कहा कि पेड़, पौधे, पशु पक्षी सभी प्रकृति के संरक्षक हैं अपने विकास के दौड़ में हम इनकी महत्ता को भूलते जा रहे हैं पर पर्यावरण को बचाने के लिए हमें इनका संरक्षण करना ही होगा । उन्होंने वन विभाग के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया व कहा कि एनटीपीसी रिहंद इस तरह के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है । अगली कड़ी में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी जरहाँ राजेश सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं पेड़ पौधों से ही प्रकृति का समन्वय बना रहता है जिस तरह से वृक्षों का कटान हो रहा है वह सोचने वाली बात है हमें आगे चलकर सांस लेने तक में समस्या आएगी इसलिए सभी लोगों को अपने आसपास खाली जगह पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए ।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक राघवेंद्र नारायण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक अमित धीमान ने किया । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख पंकज मेंदीरत्ता, समूह महाप्रबंधक देवव्रत सिन्हा, महाप्रबंधक ऑपरेशन संजय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक ओ एन्ड एम संजय असाटी, सीएमओ मोनिषा कुलश्रेष्ठ, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृजेश कुमार पांडे, विभिन्न यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी, आसपास गांव के ग्राम प्रधानगण सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment