एक पेड़ माँ के नाम पेड़ लगाओ पेड़ बचाओं महाअभियान- 2024 के तहत किया गया वृहद वृक्षारोपण 

---Advertisement---

 

सोनभद्र आज श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा किया गया वृक्षारोपण  वन_महोत्सव थीम *’एक पेड़ मां के नाम’* के क्रम में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। माननीय राज्यमंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी सोनभद्र, श्री बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिहं द्वारा एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तिगण द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममनोहर सिंह समाधि स्थल, ग्रा0 छतेहरी, ब्लाक चतरा एवं सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/शाखा प्रभारी के द्वारा थाना/चौकी/शाखा में नियुक्त कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment