Crime:अज्ञात वाहन के धक्के से रिक्शा चालक की मौत

By:

On: Friday, July 5, 2024 3:32 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र कस्बे में गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे सूबेदार गली के सामने कट के पास किसी वाहन के धक्के से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव का निवासी था। शुक्रवार की सुबह थाने पर पहुंचे,परिजनों ने शव की शिनाख्त की। तब पुलिस पंचनामा कर मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का पुत्र संदीप भारती ने बताया कि उसके पिता राजकुमार भरती 50 वर्षीय रिक्शा चला कर परिवार का पेट पालते थे। वह गुरुवार को घर से रिक्शा लेकर चोपन नगर में आए थे। रात में रिक्शा लेकर घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच रात्रि को करीब 10 बजे सूबेदार गली के सामने कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए चोपन समुदायिक अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। सुबह इसकी जानकारी होने पर पहचान की गई

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment