सर्प ने दो महिलाओं को डसा, गंभीर

By:

On: Saturday, August 22, 2020 2:19 AM

---Advertisement---

सर्प ने दो महिलाओं को डसा, गंभीर

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में दो महिलाओं को सर्प ने डस लिया। शुक्रवार को अनीता (25) पत्नी श्रवण कुमार व ननद शांति (20) पुत्री रामधनी को उनके परिजनों ने घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। स्वजनों के मुताबिक गुरुवार को रात के समय शांति अपनी भाभी अनीता के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई। उसी दौरान उनके पैरों के नीचे सर्प आ गया और दोनों को डस लिया। जिससे वे दोनों अचेत हो गई।पहले तो स्वजनों ने झाड़ फूंक करने वालो की शरण ली। लेकिन हालत ठीक नहीं हुई। दोनों की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को शांति व अनीता को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now