खुशखबरी::योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत

By:

On: Friday, August 21, 2020 2:11 PM

---Advertisement---

खुशखबरी::योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत.

अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी खाद-बीज और कीटनाशक की थोक व फुटकर दुकानें.

खेती का सीजन देखते हुए सरकार ने लिया फैसला.

प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर  दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं.अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने  शासनादेश जारी किया.सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी.आदेश में कहा गया है कि  इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बोवाई-रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है.प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है.

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now