सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “दो दिवसीय स्वच्छता व मासिक धर्म आधारित प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ

By:

On: Sunday, June 23, 2024 4:18 PM

---Advertisement---

सोनभद्र :क्षेत्रीय कार्यालय पटवध में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “दो दिवसीय स्वच्छता व मासिक धर्म आधारित प्रशिक्षण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे संस्था के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर सुश्री मुमताज अख्तर जी, कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री चंद्रशेखर श्रीमती बीना,श्रीमती रौशनी , महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहे।

सुश्री मुमताज मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया व बताया कि दैहिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना (समस्या-विहीन होना) ही स्वास्थ्य है। किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।। स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है।श्रीमती बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि महावारी पर जागरूकता आधारित प्रशिक्षण का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण , शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण हैं। चंद्रशेखर ने बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए, बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया ।श्रीमती रौशनी द्वारा, प्रश्न उत्तर कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सम्पूर्ण जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया गया व सरकार द्वारा हिंसा सम्बन्धित मिशन योजना के बारे में बताया और स्वच्छता व स्वास्थ्य पर बालिकाओं से बात किया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment