SONBHADRA::श्रीराम लाइफ इन्सुरेंस रेनुकूट की तरफ से मास्क वितरण व कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया

By:

On: Friday, August 21, 2020 2:05 PM

---Advertisement---

SONBHADRA::श्रीराम लाइफ इन्सुरेंस रेनुकूट की तरफ से मास्क वितरण व कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया

सोनभद्र(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)आज दिनाँक 21 अगस्त को श्रीराम लाइफ इन्सुरेंस रेनुकूट शाखा की तरफ से रेनुकूट के क्षेत्र(बीजपुर मोड़, पद्मिनी होटल के सामने, हाई-टेक मोड़, बस स्टैंड, पुलिस चौकी रेनुकूट, कनोरिया मोड़ व रेनुकूट रेलवे स्टेशन) में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत मास्क वितरण किया गया। वही रेनुकूट शाखा प्रबंधक राहुल मिश्रा ने लोगो को जागरूक कर बताया कि “जिस तरह से कोरोना महामारी

से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है वैसे ही जीवन मे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जीवन बीमा जरूरी है, ताकि हमारे न रहने पर भी हमारे परिवार को भविष्य में आर्थिक समस्या न आयें” व लोगो से अपील किया गया कि बिना मास्क के घरों से बाहर न निकले।

 इस अवसर पर सेल्स प्रमुख ऋषि कुमार, विभूति नारायण विश्वकर्मा व वसीम के साथ-साथ सेल्स ऑफिसर हरदीप शर्मा, बृजेश चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल रंजन व हर्षवर्धन सिंह मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now