Sonbhadra:खुशियां बदली मातम में,बहन के शादी का कार्ड बाटकर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, परिजनो में कोहराम

By:

On: Wednesday, May 15, 2024 3:25 PM

---Advertisement---

Sonbhadra:म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर सुपाचुंआ गांव के भुक्खू पहाड़ी के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें काचन गांव निवासी रामवृक्ष गोंड की मौत हो गई। वह बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। दूसरे बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। कोई हेलमेट नहीं लगाया था

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मृतक के शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास मंगलवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में रामवृक्ष (30) पुत्र भगवानदास निवासी काचन की मौत हो गई। हादसे के बाद रामवृक्ष को एंबुलेंस द्वारा गंभीर हालत में म्योरपुर सीएचसी पर लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए। इनमें लालबाबू पुत्र अमृत गोंड निवासी कुंडाडीह व शोभनाथ खरवार पुत्र धनुकधारी, राजकुमार पुत्र राजेंद्र,शोभनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बेलहत्थी थाना हाथीनाला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment