Sonbhadra news:सोनभद्र से जा रही रोडवेज बस हाईवे पर हुई खराब, यात्रियों का हंगामा

By:

On: Sunday, April 28, 2024 8:56 AM

---Advertisement---

सोनभद्र से जा रही रोडवेज बस हिंदुआरी ओवर ब्रिज के पास हाईवे पर खराब हो गई। भीषण गर्मी से परेशान यात्रियों ने कुछ समय के लिए हंगामा किया। पीछे से आ रहीं रोडवेज की दूसरी बसों से यात्रियों को रवाना किया गया।लोकसभा चुनाव के चलते सोनभद्र डिपो से 15 बसें दूसरे चरण के चुनाव के लिए भेजी गई हैं। इधर सोनभद्र में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज पुरानी बसों को सड़क पर दौड़ा रहा है। रविवार को सोनभद्र डिपो की रोडवेज बस करीब 40यात्री लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। 10 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे हिंदूआरी के पास वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर बंद हो गई।

तकनीकी दिक्कत के कारण यह दुश्वारी हुई। काफी देर तक बस को दुरुस्त करने के लिए डिपो से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस पर आश्वासन के चलते भीषण गर्मी में बस में बैठे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा करना शुरू किया और परिचालक से अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। वहीं, यात्रियों का कहना था कि जब टिकट के पूरे रुपये दे चुके हैं तो सुविधा के साथ गंतव्य तक बेहतर तरीके से

अधिकारियों को हमें पहुंचाना भी चाहिए। इस पर चालक ने अधिकारियों के फोन करके सूचना दी। करीब 40 मिनट बाद पीछे से आ रही दूसरी बसों से यात्रियों को रवाना किया गया। इसके बाद वर्कशाप से बस में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी पहुंचे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment