Sonbhadra crime:तार से लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशका

By:

On: Saturday, April 27, 2024 7:58 AM

---Advertisement---

Sonbhadra:कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करइल के टोला कुजलादह में बृहस्पतिवार की रात महिला का फंदे पर लटकता शव मिला। घर के सामने तार में दुपट्टा से फंदा लगा हुआ था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

प्रवीण उरांव के यहां बृहस्पतिवार की शाम को पूजा का आयोजन था। इसके बाद सभी लोग भोजन कर सो गए। प्रवीण की पत्नी सुनीता देवी (35) ने रात में किसी समय घर के सामने कपड़ा फैलाने के लिए खींचे गए तार में अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चार छोटे बच्चे हैं। वह अपने मायके में ही पति व बच्चों के साथ रहती थी। पति प्रवीण उरांव ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत का कहना है कि सुनीता मानसिक विक्षिप्त थी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दी है। कारणों की जांच की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment