हैंड पम्प पर पानी लेने जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक हुआ रेफर

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी से धनौरा जाने वाले मार्ग पर शिवाजी तालाब के पास 39 वर्षीय सुशील सोनी पुत्र सत्यनरायण सोनी निवासी वार्ड नंबर 9 जो अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी लेने जा रहा था कि धनौरा गांव की ओर से तेज रफ्तार मे आ रहे एक बाइक ने पानी लेने जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | वहीं बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लाकर भर्ती कराया जहां मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा सुशील सोनी का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, वहीं बाइक चालक अमन कुमार को भी चोटे आई हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी मे जारी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now