Sonbhadra:प्रदूषण मानकों का उलंघन कर संचालित किए जा रहे 11 क्रशर प्लांटों को डीएम के आदेश पर सीज

By:

On: Tuesday, April 23, 2024 3:28 PM

---Advertisement---

Sonbhadra: ओबरा क्षेत्र के बिल्ली मारकुडी में प्रदूषण मानकों का उलंघन कर संचालित किए जा रहे 11 क्रशर प्लांटों को मंगलवार को सीज कर दिया गया। इन क्रशर प्लांटों की डीएम के निर्देश पर जांच की जा रही थी। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने मौके पर पहुंच कर सभी क्रशर प्लांटों को सीज कर दिया। इन क्रशर प्लांटों की बिजली भी काट दी गई, ताकि दोबारा न संचालित करने पाए।

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग बिल्ली मारकुंडी में पर्यावरण नियमों का उलंघन कर संचालित किए जा रहे क्रशर प्लांटों की मंगलवार को जांच की। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने कृष्णा स्टोन क्रसिंग कम्पनी ओबरा, आरसीएम स्टोन वर्क्स ओबरा, विंध्य स्टोन प्रोडक्ट ओबरा, गुप्ता स्टोन वर्क्स ओबरा, मुन्नीलाल एंड कम्पनी ओबरा, माता स्टोन ओबरा, कलसी स्टोन सप्लायर्स डाला, भाग्य लक्ष्मी स्टोन वर्क्स रासपहाड़ी ओबरा, गणपति एसोसिएटस ओबरा, विंध्य ग्रामोद्योग विकास संस्थान ओबरा, न्यू प्रकाश स्टोन प्रोडक्ट लंगड़ा मोड़ की जांच की तो पर्यावरण के मानकों का उलंघन करते पाए गए। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने मानकों का उलंघन करने के आरोप में सभी 11 क्रशर प्लांटों को सीज कर दिए। इनकी बिजली का कनेक्शन भी कटवा दिया गया, ताकि दोबारा न करने पाए। वहीं बड़े पैमाने पर क्रशर प्लांटों के खिलाफ का किए जाने से अन्य क्रशर प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment