सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस टीम द्वारा सरौली पुलिया के पास से अभियुक्त रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम सरौली थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर की बरामदगी कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 53/2024 धारा 3/25 आर्म्स Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। बताते चलें कि अभियुक्त रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव
निवासी सरौली थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 32वर्ष है। अभियुक्त का ऐतिहासिक अपराध भी रहा है।मु0अ0सं0 75/2022 धारा 3/25 आर्म्स Ac,t थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।मु0अ0सं0 241/2010 धारा 302 भादवि, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र ।
मु0अ0सं0 247/2010 धारा 3/25 आर्म्स Act, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र ।बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
हे0का0 कौशलेश सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।का0 अमित गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र

