स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से किया सम्मानित

By:

On: Wednesday, August 19, 2020 1:14 AM

---Advertisement---

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से किया सम्मानित

घोरावल(पी डी)स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के स्मारक पर खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह और ग्राम विकास अधिकारी विपिन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी ऋषि कुमार,एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा ने पुष्प अर्पित किए। और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर प्रकाश डाला।

शारिरिक दूरी का पालन करने के साथ राष्ट्रीय पर्व भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।मौके पर खंड विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार, बिरबली कोल, शिवनाथ कोल, बबुनदर यादव ,छोटू विश्वकर्मा, विवेक गिरी, दीना गोंड, गायत्री भारती और श्याम सुंदर भारती को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत का आयोजन हुआ जिसमें गायक दशरथ सिंह पटेल और शिवदास पाल के द्वारा देश भक्ति लोकगीत टीम के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम लाल बियार, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरुण

कुमार, उपाध्यक्ष अंकित सिंह, रामजी पाल, महासचिव जामवंत मौर्य, सचिव विकास भारती, राजू यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के पोते व कांग्रेस नेता मोहनलाल बियार ने किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now