शांति भंग की धारा मे छह लोगों का चालान

By:

On: Tuesday, August 18, 2020 2:53 AM

---Advertisement---

शांति भंग की धारा मे छह लोगों का चालान

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर सोमवार को हुए विवाद के मामलों में कुल छह लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई। कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि भरकना गांव निवासी किशुन तथा लवकुश तथा दूसरे पक्ष से मेवालाल तथा सुनील ने आपस में कहासुनी व विवाद कर लिया।जिससे अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। गुरेठ निवासी बलवंत तथा दूसरे पक्ष से रामनिहोर ने शौचालय निर्माण को लेकर आपस मे विवाद कर लिया। सभी को शांति भंग की धारा में पुलिस ने चालान कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now