जिला कारागार में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी एवं मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत 6 बच्चे हुए लाभान्वित

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र जिला कारागार गुरमा में विधिक सेवा प्राधिकरण के व्दारा मार्ग दर्शन में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वात्सल्य मिशन के तहत 6 बच्चों को लाभान्वित किया गया।
उक्त सम्बंध में जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार सरकार के व्दारा दी जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था।साथ में कारागार व्दारा बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार की दिशा में एक नई उपलब्धि भी हासिल किया गया है। इसी क्रम में महामहिम राज्यपाल महोदय व्दारा अन्य जेलों पर मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत बंदियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए थे।इसी अनुक्रम में सोनभद्र ऐसी पहली जेल बनी जहां वर्तमान में निरुद्ध बंदियों के 6 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत आने वाले बाल सेवा योजना में अगर किसी बच्चे के मां,या पिता फिर दोनों जेल में निरुद्ध है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो ऐसे बच्चे इस योजना के अन्तर्गत 4000=00 रु प्रति माह के लिए पात्र होंगे। जो जिला कारागार में इस योजना से 6 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। जिसकी सभी मुख्य अतिथियों ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी जनपद न्यायाधीश अमीतवीर सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परितोष, श्रेष्ठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंचल प्रताप सिंह,अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती दीक्षी चौधरी,के साथ जिला कारागार के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now