राकेश केशरी,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासन के मनसा के अनुरूप सुदूर ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत बुटबेढवा,मूडिसेमर के पंचायत भवन में आज ग्राम प्रधान तारा देवी व उर्मिला देवी के मौजूदगी में ग्रामीण अंचल में रह रहे ग्रामीण महिला व युवक-युवतियों को प्रेरित व अनुशासन में रहने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल का आयोजन करके लोगों को जागरूक करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन प्रशासन के द्वारा इस इंटरनेट के युग में आप सभी महिला, पुरुष, युवक व युवतियों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1076 और साइबर क्राइम नंबर 1930 पर सेवा देने के लिए स्थानीय पुलिस हर वक्त हर समय तैयार रहती हैं आप अपने ऊपर किसी भी तरह की कोई जनहानि, आत्म सुरक्षा में किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़खानी व ग्रामीण क्षेत्र में क्षेत्र का अमन-चैन बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों के द्वारा गलत कार्य करने पर तत्काल ऊपर बताए गए नंबरों पर सूचना दें पुलिस यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर ऐसे लोगों को अपने कस्टडी में कर कानूनी कार्रवाई करके आपको तथा क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने में पूरा सहयोग करेगी एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। महिला कांस्टेबल ममता यादव महिला कांस्टेबल स्वाति राठौर व का0 आशीष यादव व का0 सूर्या सिंह मौके पर मौजूद रहे।

