दुद्धी, सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा आयोजित संयुक्त लेख परीक्षा (एएओ) में अपना दम ख़म दिखाते हुए न सिर्फ परिवार, बल्कि समूचे नगर का नगर का मान बढाया है। अधिवक्ता संतोष कुमार के ज्येष्ठ पुत्र राजीव अग्रहरि ने आल इंडिया में 111वां रैंक, तो सहकारी बैंक के एडीओ से सेवा निवृत्त अमरीश अग्रहरि के पुत्र द्वितीय पुत्र गौरव अग्रहरि ने 842 रैंक हासिल किया है। गौरव अग्रहरि के चाचा कमलेश कमल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। महाराष्ट्र में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर कुछ माह पूर्व तैनाती पाने वाले राजीव ने बताया कि इसके पूर्व रेलवे कि परीक्षा व लेखपाल की परीक्षा में भी सफल हुए थे। वही गौरव ने बताया कि उनकी सफलता कि यह पहली सीढ़ी है। दोनों ने अपने माता-पिता व् शिक्षको को इसका श्रेय दिया। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह, नन्द लाल अग्रहरि, कमलेश कमल समेत अन्य शुभचिंतको ने दोनों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भारत सरकार की संयुक्त लेखा परीक्षा में दुद्धी के होनहारों ने लहराया परचम
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, May 21, 2023 4:46 AM
---Advertisement---

